{"_id":"69f278812ea32c626808193a","slug":"embrace-change-and-technology-only-then-will-india-become-developed-sanjay-jain-jammu-news-c-10-jmu1062-900466-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव और टेक्नोलॉजी अपनाओ, तभी बनेगा विकसित भारत : संजय जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव और टेक्नोलॉजी अपनाओ, तभी बनेगा विकसित भारत : संजय जैन
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते संजय जैन, साथ में मौजूद आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय स्रोत - आईआई
विज्ञापन
- आईआरसीटीसी के चेयरमैन ने आईआईएम के छात्रों को दिए लीडरशिप के टिप्स
- टिकट वेबसाइट से एआई तक की यात्रा बताई, आईआरसीटीसी विजिट का दिया न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बदलाव और टेक्नोलॉजी को अपनाओ, तभी आगे बढ़ पाओगे। टेक्नोलॉजी, नए विचार और मजबूत लीडरशिप के बिना 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। यह बातें बुधवार को आईआरसीटीसी के चेयरमैन और सीईओ संजय जैन ने आईआईएम जम्मू में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
जैन ने आईआरसीटीसी की 25 साल की यात्रा को आसान शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण ट्रेन टिकट बुकिंग वेबसाइट से शुरू होकर आईआरसीटीसी आज डिजिटल सिस्टम, एआई और आधुनिक पेमेंट तरीकों के साथ रोजाना लाखों लोगों को सेवाएं दे रहा है। बड़े स्तर पर काम करते हुए भी सेवा की गुणवत्ता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती ह, लेकिन सही सोच और तकनीक से इसे संभव बनाया जा सकता है। 2019 में आईपीओ के बाद आईआरसीटीसी ने बाजार में भी मजबूत पहचान बनाई है। संजय जैन ने छात्रों को सलाह दी कि वे सिर्फ डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि नए आइडिया के साथ आगे बढ़ें और बदलाव को अपनाने में देर न करें। उन्होंने कहा कि जो लोग समय के साथ खुद को बदलते हैं, वही आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने छात्रों को आईआरसीटीसी आने का न्योता भी दिया ताकि वे वहां के कामकाज को करीब से देख सकें और समझ सकें कि बड़े स्तर पर सिस्टम कैसे काम करते हैं। अंत में सवाल-जवाबों के सत्र में छात्रों ने लीडरशिप, मैनेजमेंट और करियर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका संजय जैन ने विस्तार से जवाब दिया। इस दौरान कार्यक्रम में आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
Trending Videos