{"_id":"69f27862e90e033a1e0b153b","slug":"inauguration-of-fruit-and-vegetable-processing-unit-in-madh-jammu-news-c-10-lko1027-900486-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मढ़ में फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मढ़ में फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री ने कहा 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इकाई किसानों की आय बढ़ाएगी
- कहा कि इस सुविधा से भंडारण क्षमता में 100 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार ने बुधवार को जम्मू के मढ़ में 3.50 करोड़ रुपये से निर्मित अत्याधुनिक फल एवं सब्जी एकत्रीकरण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग एवं पैकिंग इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सुविधा से भंडारण क्षमता में 100 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी। किसानों को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर विपणन के अवसर मिलेंगे।
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू जिले के सब्जी केंद्र के रूप में प्रसिद्ध मढ़ में यह सुविधा शुरू होना कृषि समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जावेद अहमद डार ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सब्जियों और फलों के पौधों की विदेशी किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि मढ़ के विधायक सुरिंदर कुमार भगत द्वारा उठाई गई मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सुरिंदर कुमार भगत ने क्षेत्र में प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए विभाग की सराहना की। जेकेएचपीएमसी के प्रबंध निदेशक कहा कि यह इकाई किसानों की आय बढ़ाने, कृषि और बागवानी उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज परिषद के प्रबंध निदेशक मोहम्मद फारूक डार, कृषि निदेशक अनिल गुप्ता, पशुपालन निदेशक संजय गुप्ता, बागवानी निदेशक गुल सैयद और भेड़पालन निदेशक डॉ. सैयद मोइन-उल-हक व अन्य लोग उपस्थित थे।
-- -
Trending Videos