सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hard Work Pays Off: Meritorious Students Honored on Stage

Jammu News: मेहनत रंग लाई, मंच पर मेधावी छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
Hard Work Pays Off: Meritorious Students Honored on Stage
मेधावी छात्राओं के साथ विधायक अरविंद गुप्ता व स्कूल के शिक्षक    स्रोत - स्कूल 
विज्ञापन
- गर्ल्स स्कूल रिहाड़ी में विधायक अरविंद गुप्ता ने 10वीं और 12वीं की टॉपर्स को किया सम्मानित
Trending Videos








अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंड्री स्कूल रिहाड़ी में मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। 10वीं और 12वीं की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में विधायक अरविंद गुप्ता पहुंचे। विधायक के साथ पूर्व पार्षद अनु बाली और स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश शास्त्री रहे। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मंच मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। अरविंद गुप्ता ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। जो छात्राएं आज आगे बढ़ रहीं हैं, वही कल समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। पूर्व पार्षद अनु बाली और प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश शास्त्री ने कहा कि यह सफलता पूरे स्कूल की मेहनत का नतीजा है। कार्यक्रम का संचालन तिलक राज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed