सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Register FIR for Theft; Victim to Lodge Complaint with Officials

Shahjahanpur News: पुलिस ने चोरी में दर्ज की प्राथमिकी, पीड़ित करेगा अफसरों से शिकायत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police Register FIR for Theft; Victim to Lodge Complaint with Officials
विज्ञापन
निगोही। ग्राम ऊनखुर्द में बदमाशों के लाखों का सामान ले जाने के मामले में पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पीड़ित ने बेटे को बंधक बनाकर चार बदमाशों के लूटपाट करने का आरोप लगाया था। अब पीड़ित उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा।
Trending Videos

कलेक्टर सिंह ने बताया था कि सोमवार की रात वह अपने भांजे की शादी में परिवार सहित गए हुए थे। घर में मंझला पुत्र अमित और उसकी पत्नी नीरजा देवी थे। रात करीब 11:30 बजे अमित को घर में खटपट की आवाज सुनाई दी। उसे नकाबपोश चार लोग नजर आए। उसको देखते ही एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश घर से करीब 40 से 50 तोला सोना, ढाई-तीन किलो चांदी और तीन लाख रुपये नकद ले गए। सूचना पर रात को ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताए हुए चोरों को तलाश भी किया। बुधवार को पुलिस ने कलेक्टर सिंह की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर प्रयांक जैन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि उनके घर पर लूट हुई थी। पुत्र को बंधक बनाया गया लेकिन दर्ज रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। इस संबंध में सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed