सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Businesses opened on the road, vehicles slowed to a halt.

Mandi News: सड़क पर सज गया कारोबार, थमी वाहनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 13 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Businesses opened on the road, vehicles slowed to a halt.
विज्ञापन
कारोबारियों ने मेला स्थल छोड़कर सड़क किनारे सजा रखी है दुकानदारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर मेले का कारोबार सजने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौक के इर्द गिर्द दुकानें लगने से मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई है।
आपात स्थिति में वाहनों को गुजरने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र की संकरी सड़कों पर कारोबारियों की अस्थायी दुकानों के आगे बिखरा सामान राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है। शहर में फैली इस अव्यवस्था से शुक्रवार को मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौक के समीप जाम की स्थिति विकराल हो गई। इस दौरान एंबुलेंस की गूंज से भी शहर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मेला प्रशासन ने खेल मैदान व लघु सचिवालय के इर्द गिर्द खाली पड़ी जगहों पर स्थान आरक्षित कर रखे हैं, लेकिन कारोबारियों ने मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर ही दुकानदारी सजाकर एक और जहां यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है। वहीं, शहर में पैदल गुजरना भी आसान नहीं रहा है। मुख्य चोराहों और हाईवे की सड़क पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस के कई जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। बावजूद उसके भी दो और चारपहिया वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के कई जवान तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed