{"_id":"69a02e3ce92c8751ee0053b5","slug":"construction-companies-surrounded-by-water-and-electricity-crisis-in-lagdhar-panchayat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187425-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लागधार पंचायत में पानी और बिजली संकट पर घेरी निर्माण कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लागधार पंचायत में पानी और बिजली संकट पर घेरी निर्माण कंपनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में अधिकारियों को सख्त निर्देश, दो दिन में समाधान का आश्वासन
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। नेशनल हाईवे-003 के निर्माण कार्य के चलते बार-बार टूट रही पेयजल पाइपलाइन और अपर्याप्त बिजली लोड से जूझ रही लागधार पंचायत की जनता का आक्रोश वीरवार को बैठक में खुलकर सामने आया। विश्राम गृह सताहन में आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी मंडी जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने स्वयं अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों और कंपनियों से जवाब तलब किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में सबसे गंभीर मुद्दा पेयजल संकट का रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान लापरवाही से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की जा रही है, जिससे पानी की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ जितेंद्र सरोच ने बताया कि निर्माण कंपनी को कई बार लिखित रूप में चेताया गया है कि जहां-जहां से पेयजल पाइप गुजरती हैं, वहां सावधानीपूर्वक कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के पास पाइपों की कमी है। कंपनी की ओर से हर्जाना जमा न कराने से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है।
बिजली आपूर्ति को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा ट्रांसफार्मर पर लोड कम है और संबंधित प्रोजेक्ट कंपनी के साथ समन्वय कर लाइन में लोड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
हाईवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तोमर ने स्वीकार किया कि हालिया कार्य के दौरान कुछ स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने दो दिन के भीतर आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया।
Trending Videos