{"_id":"69a04526907185cd9f0d75d6","slug":"mandi-college-management-recruited-three-teachers-option-of-appeal-mandi-news-c-90-1-ssml1024-187451-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी कॉलेज प्रबंधन ने भर्ती किए तीन शिक्षक, अपील का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी कॉलेज प्रबंधन ने भर्ती किए तीन शिक्षक, अपील का विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की मान्यता का मामला : प्रशिक्षु मांगों को लेकर प्राचार्य से मिले
प्राचार्य बोले- सभी प्रकार की कमियों में करेंगे सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड मान्यता मामले को लेकर वीरवार को प्रशिक्षु प्राचार्य संजीव कुमार से मिले। कॉलेज प्रशासन ने प्रशिक्षुओं को विश्वास दिलाया कि वह उनके हित के लिए लड़ाई लड़ेंगे। कॉलेज प्रशासन इस मामले को लेकर अपील करेगा। कॉलेज प्रशासन ने तीन बीएड शिक्षक भर्ती कर लिए है।
न्यायालय के आदेशानुसार महाविद्यालय प्रशासन के पास एनसीटीई अधिनियम, 1993 की धारा 18 के तहत नए आदेश के विरुद्ध अपील करने का कानूनी विकल्प है। काॅलेज प्रशासन को परीक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 60 दिन का समय है।
नेशनल काउंसिल फाॅर टीचर एजुकेशन ने 31 जुलाई 2024 को इस काॅलेज की बीएड प्रोग्राम की 100 सीटों की मान्यता वापस लेने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ काॅलेज प्रशासन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद अदालत ने अंतरिम आदेश के अनुसार संस्थान को सत्र 2024-25 की काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी थी। लेकिन अब नए घटनाक्रम के बाद अदालत ने सितंबर 2025 में दिए गए उस अंतरिम आदेश को भी रद्द कर दिया है जिसके तहत काउंसलिंग की छूट मिली थी।
उधर, वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। इस मामले में अपील करेंगे। कमियों को दूर करने के लिए तीन शिक्षकों के पद भर लिए गए हैं। निर्धारित 60 दिन के भीतर सभी प्रकार की कमियों में सुधार कर लिया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे।
दो साल की चिंता सता रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन पर पूरा विश्वास है, जो भी करेंगे हमारे हित में ही करेंगे।
नितिका ठाकुर
-- -
प्राचार्य व शिक्षकों से मिलने के बाद चिंता कम हुई है, लेकिन दुविधा तो है कि आगे क्या फैसला होगा। शिक्षकों पर पूरा विश्वास है। कॉलेज में जो सुविधा है वह कहीं नहीं है। -अदिति
हमें विश्वास है कि हमारे हित में ही फैसला होगा। 100 विद्यार्थियों का अहित नहीं हो सकता है। इससे समय व पैसे की बर्बादी हो रही है। -युवराज शर्मा
कॉलेज में जो समस्या चल रही है, उसे कॉलेज प्रशासन सही ढंग से निपटा देगा, लेकिन हम भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। हमारी पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। -अमित शर्मा
Trending Videos