{"_id":"6a8341f52cfe3f74ab049cfc","slug":"consumers-will-soon-get-urad-and-chana-dal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-209346-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी उड़द और चना दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी उड़द और चना दाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति के राशन कार्ड धारकों को जल्द उड़द और चने की दाल मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। 20 अगस्त तक राशन डिपुओं में दालों की खेप पहुंचते ही उपभोक्ताओं को इनका वितरण किया जाएगा।
करीब तीन माह से टेंडर न होने से राशन डिपुओं में दालों का वितरण न होने से उपभोक्ताओं को केवल मलका दाल से संतोष करना पड़ रहा था। लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दाम पर दालें खरीदनी पड़ रही थीं। साथ ही बाजार से महंगे दामों पर रिफाइंड तेल भी खरीदना पड़ रहा था। रिफाइंड तेल के टेंडर न होने से अभी उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा।
खाद्य आपूर्ति निगम मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि निगम प्रबंधन ने उड़द और चना दाल के टेंडर पूरे कर लिए हैं। जैसे ही डिपुओं में दालों की आपूर्ति पहुंचेगी, बिना किसी देरी के आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।