फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   27 roads still closed in Mandi.

Mandi News: मंडी में 27 सड़कें अभी बंद

Tue, 18 Aug 2026 10:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
27 roads still closed in Mandi.
मंडी। भारी बारिश के बीच मंडी में सड़कों की आवाजाही अभी प्रभावित है। सोमवार शाम चार बजे तक जिले में 27 सड़कें बंद रहीं। राहत की बात यह है कि सुबह 10 बजे तक बंद 39 सड़कों में से 12 को विभाग ने बहाल कर दिया। सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में है, जहां 16 सड़कें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक थलौट में चार, पधर में तीन और सरकाघाट में दो सड़कें बंद हैं। सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में भी एक-एक सड़क पर आवाजाही प्रभावित है। बंद सड़कों में 26 ग्रामीण सड़कें और एक प्रमुख जिला मार्ग शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर शाम तक कोई सड़क बंद नहीं थी। बारिश से सुबह जोगिंद्रनगर मंडल में 28 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित रहे। शाम तक सभी ट्रांसफार्मरों से जुड़ी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। पेयजल व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। सुबह 209 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं, लेकिन शाम तक सभी योजनाओं की आपूर्ति अस्थायी तौर पर बहाल कर दी गई। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें सड़क बहाली के कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed