फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP lashes out over the dilapidated condition of roads in Sarkaghat.

Mandi News: सरकाघाट में सड़कों की बदहाली पर गरजी भाजपा

Tue, 18 Aug 2026 10:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
BJP lashes out over the dilapidated condition of roads in Sarkaghat.
सरकाघाट क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस सरकार की नीतियों और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के संबंध में भाजपा ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य रूप से क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और बदहाल परिवहन व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के कारण स्थिति और खराब हो चुकी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बसें नहीं चल रही हैं। कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों की भारी कमी है और चल रही बसों की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने नई बसें चलाने और सेवाएं बेहतर करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, बस सेवाओं में सुधार और रुके हुए विकास कार्यों को तुरंत गति नहीं दी गई तो भाजपा सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी और इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed