{"_id":"69a02b8e5ba44155e90460c2","slug":"cpim-to-launch-jatha-abhiyan-from-march-5-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187403-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माकपा पांच मार्च से चलाएगी जत्था अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माकपा पांच मार्च से चलाएगी जत्था अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करेंगे आवाज बुलंद
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी मंडी की बैठक में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी मंडी की बैठक वीरवार को सुरेश सवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की आर्थिक व राजनीतिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। राज्य सचिवालय सदस्य कुशल भारद्वाज ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिस पर चर्चा हुई।
राज्य सचिवालय सदस्य भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों और आम जनता के खिलाफ हैं तथा नई योजनाओं से मनरेगा कमजोर हो रहा है। हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने पर भी चिंता जताई गई।
निर्णय लिया गया कि 5 मार्च से मंडी में जत्था अभियान शुरू होगा, 13 मार्च को राज्य स्तरीय जत्थे के साथ भागीदारी की जाएगी और 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Trending Videos