फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cremation grounds in eight panchayats damaged during the disaster will be reconstructed.

Mandi News: आपदा में क्षतिग्रस्त आठ पंचायतों के श्मशानघाटों का होगा पुनर्निर्माण

Wed, 14 Oct 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Cremation grounds in eight panchayats damaged during the disaster will be reconstructed.
करसोग में 57 जन शिकायतों पर हुई सुनवाई, अधिकतर का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

वन अधिकार समितियों के माध्यम से मामलों को सुलझाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त आठ ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत करसोग के सामूहिक श्मशानघाटों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए बीबी राम जी योजना सहित अन्य मदों से बजट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को करसोग में आयोजित उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण, योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में यह निर्देश दिए गए।
समिति अध्यक्ष एवं धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली, पानी, सड़क सुविधा, यातायात बहाली, वन, शिक्षा, राजस्व, नगर पंचायत, पर्यटन और एनटीपीसी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 57 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से अधिकतर का संबंधित विभागों ने मौके पर ही समाधान किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्य तय समय में पूरे किए जाएं और बैठक में किए गए आश्वासनों को भी निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि कि मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत पात्र लोगों का चयन किया जा रहा है। सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजनाओं के माध्यम से भी पात्र लाभार्थियों को सहायता दी जा रही है। विधायक ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत अधिक से अधिक महिला समूहों और युवक मंडलों को जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने विधायक चंद्र शेखर को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed