फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School children created a devotional atmosphere with religious hymns during Durga Puja.

Mandi News: दुर्गा पूजा में स्कूली बच्चों ने धार्मिक भजनों से भक्तिमय किया माहौल

Wed, 14 Oct 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
School children created a devotional atmosphere with religious hymns during Durga Puja.
चोलथरा और समीरपुर रहे प्रथम, विजेताओं को नकद राशि व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। श्री अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के चौथे दिन स्कूली विद्यार्थियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में आचार्य पुरुषोत्तम लाल अत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह विद्यालयों के बच्चों ने भक्तिमय भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। डीएवी स्कूल ग्रयोह के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले के बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा और समीरपुर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रयोह स्कूल सहित इन तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों को 2100-2100 रुपये की नकद राशि व माता का चित्र भेंट कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अजय मॉडल स्कूल सरौन ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 1500 रुपये तथा डीपीएस अवाहदेवी ने तीसरा स्थान हासिल कर 1100 रुपये का नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न जीता। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, कार्यक्रम आयोजक वंदना गुलेरिया तथा मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed