सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dance pandal on nikki jeeni gojri...

Mandi News: निक्की जीणी गोजरी...पर नाचा पंडाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dance pandal on nikki jeeni gojri...
जोगिंद्रनगर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते हुए मुख्य अतिथि व दर्शक। स्त्रोत : ज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकसंगीत की जबरदस्त छटा देखने को मिली। चंबा के प्रसिद्ध लोकगायक इशांत भारद्वाज और कुल्लू के रमेश ठाकुर की प्रस्तुतियों ने रामलीला मैदान में ऐसा समां बांधा कि सैकड़ों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पहाड़ी गीतों और नाटी की धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
Trending Videos

इशांत भारद्वाज ने नाटी का चस्का बुरा, निक्की जीणी गोजरी जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, रमेश ठाकुर ने जिंदगी सोहनी है, मेरे तेरे बिना और ऐ शाम मस्तानी जैसे गीतों से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया और तालियों की गूंज से मैदान गूंज उठा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान रामेश्वर, तिलक राज, मनोहर ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा, रवि कुमार, असीम शर्मा, गौरव, किरण सहित अनेक लोक गायकों ने मंच संभाला। इसके अलावा राधा म्यूजिक ग्रुप, वैष्णवी, कुलदीप, रोहित सागर, रेखा चौहान, सुरेश शिवानी, रंजीत राणा, पार्थ, शुभम, जानवी, कमलेश, आदित्य, अजय, सरगम, आंचल ग्रुप, कार्तिक, माउंट मोर्या स्कूल जोगिंद्रनगर के कलाकारों, काजल, पुष्पा देवी, वीना और आराध्या सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्टिंग एंड स्टेप अकादमी के नन्हे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार रजत सेठी, डॉ. मुकुल, अनिल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, जागृति राठौर और थाना प्रभारी सकीनी कपूर सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed