{"_id":"69f35e5ce15f663c1d024c2f","slug":"forest-department-increased-vigilance-in-40-sensitive-beats-250-personnel-deployed-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194986-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वन विभाग ने 40 संवेदनशील बीटों में बढ़ाई सतर्कता, 250 कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वन विभाग ने 40 संवेदनशील बीटों में बढ़ाई सतर्कता, 250 कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र उरला, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर में आग की आठ घटनाओं के बाद हाई अलर्ट पर वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वन मंडल जोगिंद्रनगर के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। उरला, धर्मपुर, कमलाह, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर की 40 संवेदनशील बीटों में करीब 250 वनकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 56 वन रक्षक और 56 वनमित्र नियमित गश्त करेंगे।
12 बीओ और 6 रेंज अधिकारियों सहित एसीएफ स्तर के अधिकारी भी निगरानी में जुटे हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे जंगलों में फायर लाइन बनाई जा रही है और दमकल विभाग को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। 6 रेंजों की 25 हजार हेक्टेयर वन संपदा और नर्सरियों की सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जंगलों के आसपास खेतों में आग लगाने और पिकनिक पर जाने पर प्रतिबंध है।
वीरवार को वन मंडलाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जंगलों से सटे खेतों में आग लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले पांच वर्षों में 224 आग की घटनाओं में 2092.3 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है और 45 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इस दौरान 124 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Trending Videos