फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to restore the school; 10-day ultimatum issued.

Mandi News: स्कूल को बहाल करने की मांग, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Fri, 10 Jul 2026 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore the school; 10-day ultimatum issued.
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत ऐहजू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोहली को बंद कर ऐहजू स्कूल में विलय किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल बहाल करने की मांग करते हुए सरकार को 10 दिन का समय दिया।
विज्ञापन

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि स्कूल में छह प्राथमिक और छह प्री-प्राइमरी सहित कुल 12 विद्यार्थी हैं, जबकि सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद करने का मानदंड तय किया है। उन्होंने बताया कि 1978 में स्थापित इस स्कूल के लिए ग्रामीणों ने भूमि दान की थी। स्कूल बंद होने पर बच्चों को दो से चार किलोमीटर दूर ऐहजू जाना पड़ेगा, जहां रास्ते में नाला, व्यस्त सड़क और जंगली जानवरों का खतरा है। उपनिदेशक डॉ. सुनील ठाकुर ने कहा कि सभी तथ्य शिक्षा निदेशालय को भेज दिए गए हैं। यदि छात्र संख्या निर्धारित मानदंड के अनुरूप पाई गई तो सरकार स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed