सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disabled couple staged a sit-in protest, demanding action.

Mandi News: दिव्यांग दंपती धरने पर बैठा, कार्रवाई की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Disabled couple staged a sit-in protest, demanding action.
विज्ञापन
मंडी। जिले में वीरवार को एक दिव्यांग दंपती अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। चैलचौक क्षेत्र के कोहलु गांव निवासी लीला देवी और संतराम ने प्रशासन से सुरक्षा और लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग उठाई। दंपती का आरोप है कि उनका अपने देवर के परिवार के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। लीला देवी ने बताया कि वे वर्ष 2020 से लगातार प्रशासन और सरकार को शिकायतें भेज रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दंपती के अनुसार प्रशासन की ओर से पहले भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा, जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। दंपती ने प्रशासन से मांग की है कि उनके मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed