{"_id":"6ab521f64849d272c309bf4b","slug":"discussion-held-on-protecting-workers-rights-and-strengthening-the-organization-mandi-news-c-90-1-mnd1024-214745-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सर्व कामगार संगठन सुंदरनगर क्षेत्रीय इकाई की बैठक प्रधान ललित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
संगठन के राज्य सलाहकार अमर सिंह राघवा ने सदस्यों को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते कहा कि कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें संगठित होकर अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और कामगारों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
संस्थापक सदस्य एवं कार्यवाहक महासचिव अजित राठौर ने कहा कि 9 अक्तूबर को सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से संगठन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय इकाई के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपकर तैयारियां शुरू करने पर सहमति बनी।