फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Provided guidance on careers, employment, and self-employment.

Mandi News: करिअर, रोजगार और स्वरोजगार पर किया मार्गदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Provided guidance on careers, employment, and self-employment.
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालीचौकी में विद्यार्थियों को कॅरिअर, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया। शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया तथा क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया। वहीं, आरसेटी के निदेशक प्रभात ने संस्थान के चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अर्निका भंडारी ने किशोरावस्था में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया तथा युवाओं को नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल संचालन में मार्गदर्शन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed