सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Domestic gas supply reduced in Sundernagar subdivision

Mandi News: सुंदरनगर उपमंडल में घरेलू गैस की आपूर्ति घटाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas supply reduced in Sundernagar subdivision
विज्ञापन
होटल और ढाबों में गैस उपलब्ध होने से आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल में घरेलू गैस की आपूर्ति घटाकर 27 यूनिट से 20 यूनिट कर दी गई है, जबकि व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद कई होटल और ढाबों में गैस उपलब्ध होने से आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शीतला गैस एजेंसी के प्रबंध निदेशक श्रीजन चौधरी ने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं की वजह से घरों तक आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग और घर पर सिलिंडर रखने की सलाह दी। शनिवार को गोदाम से 350 सिलिंडर वितरित किए गए। खाद्य निरीक्षक मोहिंद्र सिंह ने बताया कि शीतला गैस एजेंसी के 28 में से 8 यूनिट और महादेव व कामाक्षा डीलर के 14-14 यूनिट में चार-चार लोड कम मिल रहे हैं। व्यवसायिक 19 किलो सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। अवैध इस्तेमाल पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed