{"_id":"6a05d6c3cef9b4bb680b5eae","slug":"dry-trees-pose-a-threat-to-high-voltage-power-lines-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1023-196701-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में बिजली के हाई वोल्टेज तारों के लिए खतरा बने सूखे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में बिजली के हाई वोल्टेज तारों के लिए खतरा बने सूखे पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकाघाट सड़क, मंडी-पठानकोट, चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र में पेड़ों के गिरने से हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बिजली की हाई वोल्टेज लाइनों के आसपास खड़े सूखे पेड़ अब गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। अंधड़ के दौरान ये पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर रहे हैं, जिससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है, बल्कि बिजली विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सरकाघाट सड़क तथा मंडी–पठानकोट मार्ग पर चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बीते दिनों अंधड़ के दौरान विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर में दस से अधिक बिजली के पोल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग पांच किलोमीटर लंबी हाई वोल्टेज लाइन टूट-फूट का शिकार हो गई, जिससे 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए और हजारों उपभोक्ता अंधेरे में डूब गए। बस स्टैंड के समीप हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ गिरने से शहर का एक बड़ा हिस्सा भी अंधकार में चला गया। वहीं चौंतड़ा, लडभड़ोल, मकरीड़ी, भराडू और टिक्कन क्षेत्रों में भी पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया। विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि हाई वोल्टेज लाइनों के पास खड़े सूखे और असुरक्षित पेड़ अंधड़ के दौरान लगातार नुकसान का कारण बन रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से ऐसे खतरनाक पेड़ों को समय रहते हटाने की अपील की है, ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान और दुर्घटनाओं से आम जनता को सुरक्षित रखा जा सके।