{"_id":"6a31329e421de8fa250ce2e5","slug":"teachers-were-informed-about-the-safe-use-of-digital-resources-mandi-news-c-90-1-mnd1026-200913-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंद्रनगर में साइबर सेफ हिमाचल डीटीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट वर्कशॉप’ के अंतर्गत शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता (गणित) सुरेंद्र ठाकुर ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता, सुरक्षित पासवर्ड निर्माण तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका सुरेंद्र ठाकुर ने समाधान किया। विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करना रहा।