{"_id":"6a3150a8515fa93a010e0f52","slug":"video-rajesh-dharmani-said-sarnauhli-fair-is-a-confluence-of-faith-culture-and-belief-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजेश धर्माणी बोले- सरनौहली मेला आस्था, संस्कृति और विश्वास का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजेश धर्माणी बोले- सरनौहली मेला आस्था, संस्कृति और विश्वास का संगम
ऋषि पराशर की पावन तपोस्थली में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनौहली मेला मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। इस अवसर पर उनकी पत्नी सोनिया शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इससे पूर्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सेगली में बनने वाले आईटीआई भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पराशर पहुंचने पर मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मेले में पधारे देवी-देवताओं से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सेगली की प्रधान धर्मा देवी ने मुख्य अतिथि के समक्ष पंचायत की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। एसडीएम एवं सरनौहली मेला समिति की अध्यक्ष रूपिंद्र कौर ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, एआईसीसी कोऑर्डिनेटर उदयनंद शर्मा, द्रंग कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतन दास ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा रोहित राठौर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य भवानी सिंह, उपप्रधान चरण सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र एवं तलबे राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।