सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar bus stand turns into a garbage dump; passengers face difficulties.

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस स्टैंड बना कचरे की डपिंग, यात्री मुश्किल में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar bus stand turns into a garbage dump; passengers face difficulties.
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों का बजट स्वीकृत होने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। बजट स्वीकृत होने के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी की समस्या बनी हुई है। जोगिंद्रनगर बस स्टैंड, रामलीला मैदान, मकड़ैना गांव के नालों और गरोडू क्षेत्र में कूड़े के ढेर व दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। नगर परिषद द्वारा कुछ पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू किए जाने के बावजूद खुले में कचरा मिलने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रजत सेठी, तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने कहा कि शहर की सफाई के लिए 30 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यदि कहीं खुले में कचरे के ढेर मिल रहे हैं तो फील्ड रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed