सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Soldier's wife consumes poison in Jogindernagar; referred to Tanda Medical College.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में सैनिक की पत्नी ने खाया जहर, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife consumes poison in Jogindernagar; referred to Tanda Medical College.
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद उठाया कदम, 24 वर्षीय विवाहिता की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के गुम्मा पंचायत के जलवान गांव में 24 वर्षीय महिला की ओर से कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को पहले जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना में कार्यरत जवान की पत्नी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर परिजनों ने तुरंत महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed