{"_id":"6a32e40545b0473be10aad82","slug":"underwater-yoga-to-be-held-in-himachal-for-the-first-time-mandi-news-c-90-1-ssml1045-201068-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल में पहली बार होगा अंडरवाटर योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल में पहली बार होगा अंडरवाटर योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
19 जून को मंडी में होगा विशेष कार्यक्रम, निशुल्क रहेगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में पहली बार अंडरवाटर योग (जल के भीतर योगाभ्यास) का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) के क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह की ओर से 19 जून को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन को लेकर योग प्रेमियों और युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
संस्थान की अनुसंधान अधिकारी डॉ. विनीता नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वेट एन वाइल्ड सतला बीन्स स्विमिंग पूल मंडी के सहयोग से स्विमिंग पूल परिसर मंडी में किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को योग के नए आयामों से परिचित कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःल्क रखा गया है। सभी प्रतिभागियों के लिए स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनना अनिवार्य होगा।