पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elected councilors of the Mandi Municipal Corporation will take their oaths on June 29.

Mandi News: 29 जून को होगी नगर निगम मंडी के निर्वाचित पार्षदों की शपथ

Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Elected councilors of the Mandi Municipal Corporation will take their oaths on June 29.
मंडी। नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से शपथ की सूचना जारी कर दी गई है। सभी नवनिर्वाचित पार्षद मंडी नगर निगम के कार्यालय में 29 जून को दोपहर बाद दो बजे उपायुक्त के समक्ष भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित पार्षदों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। मंडी नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विधायकों को भी इस शपथ ग्रहण के लिए आयोजित बैठक में बतौर निगम के पदेन सदस्य भाग लेने का आग्रह किया गया है। इनमें सदर मंडी, बल्ह तथा द्रंग के विधायक शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed