सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire fighting mock drill conducted at Civil Hospital Karsog

Mandi News: सिविल अस्पताल करसोग में करवाई आग से निपटने की मॉकड्रिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire fighting mock drill conducted at Civil Hospital Karsog
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सिविल अस्पताल करसोग में मंगलवार को आग की घटना से निपटने के लिए मॉकड्रिल करवाई गई। मॉकड्रिल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले कर्मचारियों, मरीजों और उनके तीमारदारों को आग लगने की घटना में सुरक्षित स्थान पर निकलना और अस्पताल प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेना रहा।
Trending Videos

दोपहर बाद करवाई गई मॉक ड्रिल का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान की देखरेख में हुआ, जबकि मॉक ड्रिल के प्रभारी डॉ. रिपन लाल रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके दायित्व का निर्वहन करने की रिपोर्ट तैयार की, जिस पर भविष्य में भी अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दो जगह आग लगने का डेमो हुआ, जिसमें ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी विभाग में पहले अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाई गई और साथ में मरीजों को सकुशल तरीके से वार्ड से बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed