{"_id":"698241957d09b8c7c70a0464","slug":"now-dental-x-rays-will-be-done-in-sarkaghat-hospital-only-mandi-news-c-90-1-ssml1025-184667-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब सरकाघाट अस्पताल में ही होंगे दांतों के एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब सरकाघाट अस्पताल में ही होंगे दांतों के एक्सरे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दंत रोगियों को अब एक्सरे करवाने के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में पोर्टेबल डेंटल एक्सरे मशीन स्थापित होने से मरीजों को अब अस्पताल परिसर में ही निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि उनकी जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।
अब तक दंत चिकित्सकों की ओर से लिखे गए एक्सरे के लिए मरीजों को अस्पताल से बाहर निजी लैब में जाना पड़ता था। उन्हें सौ से डेढ़ सौ रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। इससे खासकर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में रोजाना करीब 800 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें से लगभग 10 से 15 मरीजों को दंत एक्सरे की सलाह दी जाती है।
इस समस्या को देखते हुए सोमवार को सेवा संकल्प समिति सरकाघाट इकाई ने अस्पताल प्रबंधन को लगभग 26 हजार रुपये लागत की पोर्टेबल डेंटल एक्सरे मशीन भेंट की। मशीन स्थापित होने के बाद मरीजों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
उपमंडल के रखोह निवासी शिवानी, नबाही से रमेश चंद, प्रेम सिंह और मसेरन से मनोहर लाल ने बताया कि अब अस्पताल में ही निशुल्क दंत एक्सरे सुविधा मिलने से मरीजों को काफी लाभ होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।
दंत चिकित्सक मंजीत ठाकुर, डॉ. अतुल राणा, रेडियोग्राफर और अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल के लिए सेवा संकल्प समिति का आभार जताया है। समिति अध्यक्ष चंद्रमणि, सचिव राकेश कुमार और वित्त सचिव मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए यह मशीन भेंट की गई है। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं। संवाद
Trending Videos