सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Girls' safety threatened, two students dead in a week, one missing

Mandi News: बेटियों की सुरक्षा पर संकट, एक हफ्ते में दो छात्राओं की मौत, एक लापता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
Girls' safety threatened, two students dead in a week, one missing
विज्ञापन
सुंदरनगर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामलों ने भी झकझोरा
Trending Videos

सुरेंद्र शर्मा
मंडी। जिला में एक सप्ताह के भीतर सामने आई पांच घटनाओं ने बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। वहीं, जिला मुख्यालय में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने और धर्मपुर क्षेत्र से एक नाबालिग के लापता होने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा जिला मुख्यालय और सुंदरनगर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामलों ने भी सभी को झकझोर कर रख दिया है।
13 अप्रैल को गोपालपुर में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की घर से कुछ ही दूरी पर दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। सिया को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र में लगातार प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के छह दिन बाद 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित किराये के मकान में रहने वाली धर्मपुर क्षेत्र की एक कॉलेज छात्रा का शव उसके कमरे में मिला। यह आत्महत्या है या हत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। इसी बीच धर्मपुर क्षेत्र से कॉलेज में दाखिला लेने गई एक नाबालिग भी लापता हो गई है। उसका मोबाइल फोन बंद होने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इसके अलावा मंडी में एक मोबाइल विक्रेता पर नाबालिग को मोबाइल फोन देने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगा। हालांकि बाद में पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस ले ली। वहीं, सुंदरनगर पुलिस थाना में एक महिला ने अपनी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिले में एक सप्ताह के भीतर हुई इन घटनाओं ने भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed