{"_id":"6ad7b5b4ed649e665d0a6434","slug":"growing-interest-among-women-in-obtaining-a-driving-license-mandi-news-c-94-1-hmp1005-212741-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिलाओं में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिलाओं में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का बढ़ा क्रेज
विज्ञापन
हमीरपुर। अब हमीरपुर की महिलाएं और युवतियां भी ड्राइविंग के मामले में पीछे नहीं हैं। अपने दम पर वाहन चलाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महिलाओं ने कदम बढ़ाए हैं। पिछले तीन वर्षों में महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की संख्या में इजाफा हुआ है। खासकर वर्ष 2025-26 में महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में नया आंकड़ा छुआ है। आरटीओ हमीरपुर के आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक कुल 235 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए थे। अगले वर्ष यानी एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 244 हो गई। हालांकि, वर्ष 2025-26 में इस आंकड़े में उछाल आया और एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कुल 559 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए।
वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष के मुकाबले 315 अधिक महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। यह करीब 129 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, वर्ष 2023-24 के मुकाबले 2025-26 में लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक हो गई है। महिलाओं में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के प्रति बढ़ता रुझान उनकी बदलती सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाता है। अब महिलाएं अपनी आवाजाही के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद वाहन चलाने को प्राथमिकता दे रही हैं।
समय-समय पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते हैं। निर्धारित मानदंड पूरा करने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाते हैं। -राजीव ठाकुर, आरटीओ हमीरपुर