{"_id":"6ad87aae84b47f154509c7e9","slug":"video-ladbharol-college-cca-oath-taking-ceremony-2026-27-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में सीसीए कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में सीसीए कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:11 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीसीए) की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया।
समारोह के दौरान कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें श्रेया पराशर ने प्रधान, पल्लवी ने उपप्रधान, प्रीति ने सचिव और साक्षी ने उपसचिव पद की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया और काजल ने शपथ ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों और गतिविधियों से जुड़े मनोनीत सदस्यों को भी उनके दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
खेल प्रकोष्ठ से मुदित कुमार और कनिका, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से साक्षी और कामिनी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से गुंजन और इशिका तथा रोवर एवं रेंजर से करण और दीक्षा को जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों की भूमिका महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की समस्याओं को सामने लाने और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से संस्थान के समग्र विकास में रचनात्मक एवं सकारात्मक योगदान देने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।