Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kasganj News
›
Amidst chants and cheers, the procession of Goddess Kali—led by Mahant Ramakantpuri—made its way to the Ganga ghat, where the deity was given a ritual bath.
{"_id":"6ad82a8b6f5ef94d43019dc5","slug":"video-amidst-chants-and-cheers-the-procession-of-goddess-kali-led-by-mahant-ramakantpuri-made-its-way-to-the-ganga-ghat-where-the-deity-was-given-a-ritual-bath-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।
कासगंज। शहर की शांतापुरी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में मंगलवार सुबह हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां काली का विशेष शृंगार कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की धुन और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे रास्ते आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।
यात्रा का शुभारंभ मां काली मंदिर के महंत रमाकांतपुरी ने मां की आरती उतारकर किया। इसके बाद यात्रा काली मंदिर से शुरू होकर मालगोदाम रोड, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी और सोरों गेट से गुजरते हुए कछला गंगा घाट पहुंची। यहां मां काली को विधि-विधान के साथ स्नान कराया गया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। मार्ग में जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा और माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा मां काली शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान काली अखाड़ा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। धार्मिक उल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को खास बना दिया। इस मौके पर भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आजाद, त्रिमल सिंह, भोमिया जैन, सोमानी, गोविंद, अरविंद, भोला वाष्र्णेय, हर्षित गर्ग, शिवम सक्सेना, कुलदीप यादव, पंकज यादव, राजेश यादव, कृष्णापुरी, रघुपुरी, मोहित शुक्ला, दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में महिला भी मौजूद रहीं। गंगा घाट से वापस मंदिर पहुंचने के बाद महंत रमाकांतपुरी ने पुरानी परंपराओं के अनुसार मां काली को कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया। शाम को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।