फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From Barren Land to a Running Track, Agra Youth Chase Uniform Dreams

यूपी: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद में युवाओं ने नौ साल पहले करीब 40 दिन की मेहनत से बंजर जमीन पर रनिंग ट्रैक तैयार किया था। आज यहां 15 से अधिक गांवों के युवा और युवतियां पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
From Barren Land to a Running Track, Agra Youth Chase Uniform Dreams
युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-ग्वालियर रोड पर गांव बाद में अंग्रेजों के जमाने की खंडहर कोठी के आसपास बंजर पड़ी जमीन आज युवाओं के सपने को हकीकत में बदलने वाला स्थान बन गई है। इस जमीन पर नौ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने अपने हाथों से रनिंग ट्रैक तैयार किया था। तब शुरू हुआ यह प्रयास आज भर्ती की तैयारी करने वाले सैकड़ों युवाओं का सहारा बन चुका है।
विज्ञापन


सुबह होते ही यहां सैकड़ों युवा दौड़ते दिखते हैं। किसी का सपना फौजी बनना है। कोई पुलिस और अर्धसैनिक बल में जाने के लिए पसीना बहा रहा है। खास बात यह है कि अब बेटियां भी लड़कों के साथ इसी ट्रैक पर दौड़कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव बाद का यह रनिंग ट्रैक किसी सरकारी योजना से तैयार नहीं हुआ। कुछ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने मिलकर करीब 40 दिन की कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को समतल कर इसे तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की मेहनत से तैयार हुआ यह ट्रैक धीरे-धीरे आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र बन गया। इसमें शमसाबाद, सैंया, बरौली अहीर, अकोला ब्लॉक के करीब 15 से अधिक गांवों के युवा रोजाना सुबह-शाम पहुंचते हैं। यहां अभ्यास करने वाले तमाम युवा विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर सेवाएं भी दे रहे हैं। 

साकार हुए इनके सपने
बीते एक साल में क्षेत्र के युवाओं ने पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं सेना के साथ अन्य नौकरियों में सफलता हासिल की है। यहां दौड़ लगाने वाले कुठावली गांव के प्रीतम, नगला शीशियां के लवकुश कुशवाह, इटौरा के अजीत ठाकुर, ककुआ गांव के हरेंद्र, घड़ी के योगेश कुशवाह, बाद गांव के मनीष चाहर, तोंडरा के शुभम, अभिषेक चाहर, कैलाश,अमित चाहर, पुष्पेंद्र सिंह, आलोक सिंह, रवि कुशवाहा, नरेश झा, विवेक सिंह, जतिन, इकबाल खान, अरुण चाहर, शिवा आदि युवाओं ने नौकरी प्राप्त की है।



इनकी चल रही तैयारी
- मैं यूपी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। लक्ष्य पाने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। - रूबी, गांव शाला, इरादतनगर।
- ऑर्डिनेंस विभाग में भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहा हूं। कई लड़कों के साथ मिलकर दौड़ लगाने से प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है। -ललित शर्मा, गांव बाद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed