फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hanogi tunnel repair 50 crore kiratpur manali fourlane mandi

Kiratpur-Manali Four Lane: 50 करोड़ से सुधरेगी हणोगी टनल, सितंबर अंत तक तैयार करने का लक्ष्य; जानें अपडेट

Sun, 16 Aug 2026 01:49 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 16 Aug 2026 01:49 PM IST
सार

मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत हणोगी के पास क्षतिग्रस्त नवनिर्मित टनल की करीब 50 करोड़ रुपये से मरम्मत शुरू हो गई है। पहाड़ी दरकने से टनल के 24 मीटर हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा था। एनएचएआई ने गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को कार्य सौंपा है। अगस्त अंत तक अंदरूनी और सितंबर अंत तक बाहरी कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद दयोड़-हणोगी टनलों में यातायात शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
hanogi tunnel repair 50 crore kiratpur manali fourlane mandi
हणोगी टनल की मरम्मत शुरू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत हणोगी के पास क्षतिग्रस्त हुई नवनिर्मित टनल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को सितंबर महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत पूरी होने के बाद दयोड़ से हणोगी तक बनी टनलों को यातायात के लिए खोलने की संभावना है।

विज्ञापन




हणोगी टनल के मुहाने के पास पहाड़ी दरकने के कारण टनल के करीब 24 मीटर लंबे हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके चलते दयोड़ से हणोगी तक तैयार की गई चार टनलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इनमें अभी यातायात शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टनल की मरम्मत का जिम्मा गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सौंपा है। गावर कंपनी टनल निर्माण के विशेषज्ञ भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से मरम्मत कार्य करवा रही है। क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति का आकलन करने के लिए कई सर्वे करवाने के बाद अब मौके पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि आवश्यक सर्वे पूरे करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। दयोड़ से हणोगी तक टनलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत ही शेष है। यह कार्य पूरा होने के बाद टनलों के माध्यम से यातायात शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सितंबर के अंत तक पूरा होगा काम
गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जीएम विकास नागर ने बताया कि टनल की मरम्मत का काम जुलाई में शुरू किया गया था। अगस्त के अंत तक टनल के अंदर के कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इसके बाद सितंबर के अंत तक बाहरी हिस्से से संबंधित काम भी पूरा करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के विशेषज्ञों के माध्यम से मरम्मत का काम तकनीकी मानकों और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद दयोड़ से हणोगी के बीच बनी चारों टनलों के जरिए यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed