{"_id":"69c7cee9f024c43de60fbcfd","slug":"iit-kamand-registers-a-strong-win-defeating-shiv-shakti-kotli-by-88-runs-mandi-news-c-90-1-mnd1021-190788-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी कमांद की दमदार जीत, 88 रन से हराया शिव शक्ति कोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी कमांद की दमदार जीत, 88 रन से हराया शिव शक्ति कोटली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्ह इलेवन ने भी दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबलों में आईआईटी कमांद और बल्ह इलेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में आईआईटी कमांद और शिव शक्ति कोटली आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर शिव शक्ति कोटली ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, जो बाद में उनके लिए भारी साबित हुआ। आईआईटी कमांद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अक्षय ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रणव ने 36 और शुविर कुमावत ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिव शक्ति की ओर से मेघ सिंह ने 2 विकेट, जबकि पंकज, सोनू और राणा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति कोटली की टीम 121 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सोनू ने 31 और यशवंत ने 29 रन बनाए। आईआईटी कमांद की ओर से गेंदबाजी में शरथ, सुवीर और यश ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अतुल, आदित्य, अभिषेक और आयुष को एक-एक सफलता मिली। इस प्रकार आईआईटी कमांद ने 88 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।
दिन के दूसरे मुकाबले में बल्ह इलेवन और आईआईटी कमांद स्टाफ की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर अश्वनी राणा उपस्थित रहे। आईआईटी स्टाफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। आदित्य निगम ने 21, अर्जुन और भास्कर ने 25-25 रन का योगदान दिया। बल्ह इलेवन की ओर से राहुल और हिमांशु ने 3-3 विकेट झटके, जबकि निशु, जतिन और विकी को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्ह इलेवन ने 5 विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हिमांशु ठाकुर ने 28, कश्मीर ने 17, विकी ने 14 और बनू ने 15 रन बनाए। आईआईटी स्टाफ की ओर से प्रभाकर ने 2 विकेट, जबकि कौल सिंह, सुमन और आदित्य ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ बल्ह इलेवन ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
Trending Videos