सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jimjima women came first in the chair race

Mandi News: कुर्सी दौड़ में जिमजिमा की महिलाएं रही अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jimjima women came first in the chair race
विज्ञापन
महिला मंडलों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को आयोजकों ने नवाजा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर के तीसरे दिन महिलाओं की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को मेला प्रशासन ने पुरस्कृत किया है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में संपन्न हुई महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की लोकनृत्य स्पर्धा में महिला मंडल पट्ट ने पहला स्थान पाया। जबकि भराडू ने दूसरा और अप्पर आरठी की महिलाएं तीसरे स्थान पर रही।
कुर्सी दौड़ में महिला मंडल जिमजिमा ने पहला, कोटरोपी ने दूसरा और शक्ति कौंशल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मटका दौड़ में जिमजिमा ने प्रथम, कोटरोपी ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। रस्सा कस्सी में महिला मंडल बढवाहन प्रथम, कोटरोपी की टीम दूसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल शक्ति कौंशल ने पहला, देव पशाकोट ठठरी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में बाग बनौण की महिलाओं ने पहला, बढवाहन महिला मंडल ने दुसरा और जिमजिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी जागृति राठौर ने बताया कि राज्य स्तरीय देवता मेले में समूचे उपमंडल की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मेला प्रशासन के द्वारा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed