{"_id":"69d5071e3160fecef50f35e4","slug":"land-acquisition-process-begins-for-double-lane-road-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192127-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डबल लेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डबल लेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना में एनडीआरएफ परिसर तक बनेगी सड़क
1.78 लाख सर्कल रेट पर उखड़े किसान, समझौता वार्ता के लिए जताई सहमति
हुसन चंदेल
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के बैहना में एनडीआरएफ बटालियन कैंपस के लिए सड़क निर्माण को लेकर निजी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को तहसीलदार बल्ह सुभाष ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अंशुल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अर्जुन कटोच, भू अर्जन नायब तहसीलदार विनोद कुमार, पटवारी नरेश कुमार और लोकेश राव ने बैहना में प्रभावित किसानों का पक्ष जाना। जमीन का सर्कल रेट 1. 78 लाख होने पर किसानों ने इसका विरोध जताया तथा भूमि अधिग्रहण के लिए बाजारी कीमत से अधिक मुआवजे की मांग की।
किसानों ने कहा कि कई लोगों के घर के साथ सड़क का निर्माण होगा, जिससे घर भूस्खलन की जद में आ सकते हैं, इसके लिए लोक निर्माण विभाग ठोस आश्वासन दे ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो तथा घरों के बचाव के लिए पक्की दीवारें लगाई जाएं। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जमीन के मूल्य के बारे में नेगोशिएशन कमेटी का गठन होगा । प्रभावित अपना पक्ष कमेटी के समक्ष रख सकते हैं।
किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए समझौता वार्ता के लिए अपनी सहमति जताई। पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि जहां-जहां से सड़क निकलेगी, वहां का साइट प्लान किसानों को बताया जाए ताकि लोगों में जो भ्रांतिया फैली हुई हैं उसका समाधान हो सके। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंशुल चौधरी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए लोगों का पक्ष जाना, मुआवजे के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
बाॅक्स
एनडीआरएफ कैंपस तक होगा 1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण
बैहना में एनडीआरएफ बटालियन का मुख्यालय होगा जो पूरे हिमाचल को कवर करेगा। कैंपस के लिए 23.97 हेक्टेयर जमीन की वन एवं पर्यावरण जलवायु मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है। एनडीआरएफ बटालियन के नाम जमीन भी हस्तांतरित हो चुकी है। फोरलेन से एनडीआरएफ कैंपस तक 1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। बैहना में बटालियन स्थापित होने से आपदा में कोई भी परेशानी नहीं होगी तथा राहत व बचाव कार्यों में जवान तुरंत मौके पर पहुंचेंगे।
..............
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X