{"_id":"69c7c6b723c15268080f6278","slug":"long-queues-for-cooking-gas-formed-in-nalsar-from-4-am-waiting-for-hours-mandi-news-c-90-1-ssml1045-190741-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नलसर में रसोई गैस के लिए सुबह चार बजे से लगी लंबी कतार, घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नलसर में रसोई गैस के लिए सुबह चार बजे से लगी लंबी कतार, घंटों इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ बजे मिले सिलिंडर
करीब 250 लोग सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का करते रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के नलसर में रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए नलसर पहुंचे, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
गैस लेने पहुंचे राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह 4:00 बजे ही लाइन में लग गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुबह करीब 8:00 बजे सिलिंडर मिल पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों बल्ह घाटी में रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। नलसर में करीब 250 लोग सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एलपीजी उपभोक्ता गैस बुकिंग को लेकर परेशान न हों
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का दावा है कि जिला मंडी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिले में इन आवश्यक वस्तुओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। विभाग ने जनता से अपील की है कि एलपीजी उपभोक्ता गैस बुकिंग को लेकर परेशान न हों और पैनिक बुकिंग से बचें। जिला नियंत्रक ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की इस व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। अब तक 281 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 34 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
बॉक्स
14.2 किलोग्राम के 4226 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध
जिले में वर्तमान में 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास 14.2 किलोग्राम के 4226 घरेलू गैस सिलिंडर तथा 19 किलोग्राम के 171 व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। विभाग के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की कुल मांग का लगभग 40 प्रतिशत स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। वहीं जिले के 83 पेट्रोल पंपों पर 9,67,634 लीटर पेट्रोल और 8,48,957 लीटर डीजल उपलब्ध है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
Trending Videos