फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi farmer corn plant grows nine cobs single plant

हिमाचल प्रदेश: एक पौधा और नौ भुट्टे! मंडी के चेल गांव में अनोखी मक्की बनी कौतूहल, किसान भी रह गया हैरान

Tue, 22 Sep 2026 01:56 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 22 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

मंडी के सरकाघाट उपमंडल के चेल गांव में मक्की का एक पौधा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान मंगत राम नेगी के खेत में एक ही पौधे पर एक साथ नौ भुट्टे उगे हैं। किसान के अनुसार सामान्य तौर पर एक पौधे पर एक या दो भुट्टे ही दिखाई देते हैं। 63 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार ऐसा अनोखा पौधा देखा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
mandi farmer corn plant grows nine cobs single plant
मक्की के एक पौधे पर उगे नौ भुट्टे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खेतों में आमतौर पर मक्की के एक पौधे पर एक या दो भुट्टे ही देखने को मिलते हैं, लेकिन सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत परसदा हवाणी के चेल गांव में इन दिनों मक्की का एक पौधा लोगों के कौतूहल का कारण बना हुआ है। यहां किसान मंगत राम नेगी के खेत में एक ही पौधे पर एक साथ नौ भुट्टे उग आए हैं।

विज्ञापन




एक ही पौधे पर इतनी बड़ी संख्या में भुट्टे देखकर किसान खुद भी हैरान हैं। खेतीबाड़ी से लंबे समय से जुड़े मंगत राम नेगी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में मक्की की फसल के कई मौसम देखे हैं, लेकिन एक ही पौधे पर नौ भुट्टे उगते हुए पहली बार देखे हैं। किसान के अनुसार सामान्य तौर पर मक्की के एक पौधे पर एक या दो भुट्टे ही लगते हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपने खेत में इस पौधे पर एक साथ नौ भुट्टे देखे तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

देखते ही देखते ग्रामीणों में फैल गई चर्चा
जब मंगत राम नेगी की नजर इस अनोखे पौधे पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यह पौधा धीरे-धीरे पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। आसपास के ग्रामीण भी खेत में पहुंचकर एक ही पौधे पर लगे नौ भुट्टों को देखकर हैरानी जता रहे हैं। ग्रामीण इस घटना को प्रकृति का अनोखा नजारा बता रहे हैं। कई लोग मक्की के इस पौधे को देखने के लिए खेत तक पहुंच रहे हैं। किसान ने भी पौधे को फिलहाल सुरक्षित रखा है, ताकि लोग इसे देख सकें।

खेती के लंबे अनुभव में यादगार बन गया पौधा
मंगत राम नेगी का कहना है कि खेती में मौसम, मिट्टी, बीज और अन्य परिस्थितियों के कारण फसलों में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। हालांकि, एक ही पौधे पर नौ भुट्टों का एक साथ उगना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव है। किसान के अनुसार उन्होंने अपनी जिंदगी में खेती करते हुए कई तरह की फसलें देखी हैं, लेकिन इस तरह का पौधा पहली बार सामने आया है। यही वजह है कि यह मक्की का पौधा उनके लिए खास बन गया है। चेल गांव में एक ही पौधे पर नौ भुट्टे उगने की खबर अब आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। खेत में पहुंच रहे ग्रामीण इस अनोखे पौधे को देखकर तस्वीरें भी ले रहे हैं और इसे प्रकृति का अनोखा नजारा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed