{"_id":"6a7f01460c82758bfd038d87","slug":"nerchowk-hospital-gets-new-professors-and-assistant-professors-for-six-departments-mandi-news-c-90-1-mnd1001-209049-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक अस्पताल में छह विभागों को मिले नए प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक अस्पताल में छह विभागों को मिले नए प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में चिकित्सा सेवाओं और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में चिकित्सा अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों को प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नामित किया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने इस संबंध में 13 अगस्त को अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. विश्वजीत सिंह को प्रोफेसर तथा डॉ. सुशील को असिस्टेंट प्रोफेसर नामित किया गया है। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डॉ. सुमित वर्मा और डॉ. वीरेंद्र नेगी को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया गया है। ओबीजी विभाग में डॉ. हेमेंद्र सिंह को प्रोफेसर और डॉ. मनीष मित्तल को असिस्टेंट प्रोफेसर नामित किया गया है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. अनीता कुमारी को असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. हिमांशु कपूर, डॉ. सोनिया कश्यप और डॉ. विवेक ठाकुर को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नामित किया गया है।
ये नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित पदों को नियमित प्रक्रिया के तहत भरे जाने तक प्रभावी रहेंगे। अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों को उनके वर्तमान वेतनमान में ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था जनहित में की गई है।