सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On the first day, 236 candidates, including two Zilla Parishad candidates, withdrew their nominations.

Mandi News: पहले दिन जिला परिषद के दो प्रत्याशियों समेत 236 ने वापस लिए नामांकन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 236 candidates, including two Zilla Parishad candidates, withdrew their nominations.
विज्ञापन
प्रधान पद पर सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवार मैदान से हटे, वार्ड सदस्य में 132 ने छोड़ी दावेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर और साफ हो गई है। विभिन्न पदों के लिए कुल 236 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। सबसे अधिक 132 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य पद से नामांकन वापस लिया, जबकि प्रधान पद पर 55 प्रत्याशी मैदान से हट गए।
जिला प्रशासन की ओर से जारी संकलित नामांकन वापसी रिपोर्ट के अनुसार उपप्रधान पद से 36, पंचायत समिति सदस्य पद से 11 और जिला परिषद सदस्य पद से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 14,329 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। पंचायत चुनावों में कुल 14,619 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें जांच के दौरान 54 नामांकन खारिज किए गए। इसके बाद 14,565 उम्मीदवार वैध पाए गए थे। नाम वापसी के बाद अब विभिन्न पंचायतों में सीधा मुकाबला तय हो गया है और प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने बताया कि 15 मई को भी नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा तथा मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में मतगणना की जाएगी। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
पंचायत चुनाव 2026 : नाम वापसी का आंकड़ा
पद
संख्या
जिला परिषद
2
पंचायत समिति
11
प्रधान
55
उपप्रधान
36
वार्ड सदस्य
132
कुल
236
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed