सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Practice was done in Nihari for Panchayat elections

Mandi News: पंचायत चुनाव को लेकर निहरी में किया अभ्यास

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Practice was done in Nihari for Panchayat elections
निहरी में पंचायत चुनाव को लेकर रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायतीराज चुनाव के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर विकास खंड निहरी में सोमवार को पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल सरदार पटेल महाविद्यालय निहरी में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निहरी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने समय-समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए। रिहर्सल में छह सेक्टर अधिकारी, 26 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 45 पीठासीन अधिकारी और 135 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद की मत पेटियों के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed