सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Presented the annual income and expenditure details of the Cooperative Society Nerchowk

Mandi News: सहकारी सभा नेरचौक का वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Presented the annual income and expenditure details of the Cooperative Society Nerchowk
विज्ञापन
मंडी। नेरचौक में दि जनहित ऋण एवं बचत सहकारी सभा का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता सभा की प्रधान सरस्वती देवी ने की, जबकि मंच का संचालन सहायक प्रबंधक भावना राणा ने किया। सभा सचिव कृष्ण चंद्र, सेवानिवृत्त प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक ने वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया और पिछले वर्षों की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने निदेशक मंडल द्वारा पारित 18 प्रस्तावों को अधिवेशन में पेश किया, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। सदस्यों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का समाधान सभा सचिव ने किया।
Trending Videos

इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर सीताराम वर्मा ने सभा की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही बड़े जमाकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed