{"_id":"6a81fc0181b3b66392033d42","slug":"rain-wreaks-havoc-ravines-in-spate-mandi-pathankot-highway-submerged-mandi-news-c-90-1-mnd1027-209271-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश ने मचाई तबाही, खड्डें उफान पर, मंडी-पठानकोट हाईवे जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश ने मचाई तबाही, खड्डें उफान पर, मंडी-पठानकोट हाईवे जलमग्न
Mon, 17 Aug 2026 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार दोपहर बाद तेज बारिश से रणा, मच्छयाल और गुगली खड्डें उफान पर आ गईं।
मंडी-पठानकोट हाईवे पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। गुगली ब्रिज पर भी जलभराव के कारण वाहन रेंगते नजर आए।
बडोण से बुझडू जाने वाला पैदल रास्ता भूस्खलन से टूट गया है। लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्रों में भी बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है।
वहीं, गलू-घरोण-भटवाड़ सड़क पर तीन दिन पहले गिरी बड़ी चट्टान और मलबे के कारण यातायात बंद है। इससे घरोण, भटवाड़, कलेहड़, बनेहड़ और कुफरू गांवों के सैकड़ों लोगों को करीब छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान को नियंत्रित ब्लास्ट से हटाने पर विचार किया जा रहा है। बारिश से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट राजस्व विभाग से ली जा रही है।