{"_id":"6a82de2c809cf1097309ee94","slug":"video-dharampur-sai-eternal-foundation-distributed-20000-medicinal-plants-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन ने बांटे 20 हजार औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन ने बांटे 20 हजार औषधीय पौधे
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:40 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साईं इटरनल फाउंडेशन धर्मपुर ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 20 हजार औषधीय पौधों का वितरण किया। अभियान के तहत विभिन्न गांवों और क्षेत्रों के लोगों को पौधे उपलब्ध करवाए गए। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
फाउंडेशन के प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इसके तहत धर्मपुर उपमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 20 हजार पौधे वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ कई औषधीय पौधे मानव जीवन के लिए भी उपयोगी हैं। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों, खेतों और आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।
शुभम शर्मा ने लोगों से अपील की कि वितरित पौधों को लगाने के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाना जरूरी है।
क्षेत्रवासियों विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, शांता देवी, बबली देवी, कमला देवी और डिम्पल शर्मा ने फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण काफी उपयोगी पहल है। लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की उम्मीद जताई।
फाउंडेशन की इस पहल से धर्मपुर उपमंडल में हरियाली बढ़ाने के साथ औषधीय पौधों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।