सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Regular supply of gas cylinders resumes in rural areas of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Regular supply of gas cylinders resumes in rural areas of Jogindernagar
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्रों में एक साथ तीन गाड़ियों से आपूर्ति शुरू
Trending Videos


उपभोक्ताओं को राहत, ऑनलाइन भी हो रही बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस की गाड़ियों के पहुंचने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई है। मंगलवार को लोअर चौंतड़ा, चौकी और सैंथल में तीन गाड़ियां पहुंचीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई। ऑनलाइन बुकिंग के जरिये भी अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर आसानी से मिल रहे हैं। हालांकि, केवाईसी कराने के लिए नजदीकी गैस एजेंसियों में अभी भी भीड़ बनी हुई है।
इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मार्च महीने में करीब 15 गाड़ियों के माध्यम से लगभग 4500 घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए गए हैं। एजेंसी में करीब 26 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिन्हें हर महीने 12 हजार से अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक एवं उपभोक्ता मामले केसी पुरी ने कहा कि उपमंडल में 40 हजार से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए तीन गैस एजेंसियां संचालित हैं, जहां नियमित गैस आपूर्ति हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम बरतने और अनुशासन पूर्वक गैस सिलिंडर लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed