{"_id":"6ae242a549b58eb0bc03b2e4","slug":"road-at-aihju-basahi-caves-in-residential-houses-face-landslide-threat-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219538-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ऐहजू-बसाही सड़क धंसी, रिहायशी मकानों पर भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ऐहजू-बसाही सड़क धंसी, रिहायशी मकानों पर भूस्खलन का खतरा
विज्ञापन
त्रैंबली संपर्क मार्ग के पास हादसों की आशंका
चार हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित
ग्रामीणों ने सुरक्षा डंगे लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऐहजू-बसाही सड़क पर त्रैंबली संपर्क मार्ग के समीप सड़क धंसने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। सड़क के साथ लगते रिहायशी मकानों पर भी भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। मानसून के दौरान बारिश से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कोलंग खुड्डी और बही गांव बताल-पदका के बीच सड़क की चौड़ाई कम होने से निगम की बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
त्रैंबली पंचायत की प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन करीब चार हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क धंसने से लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। प्रभावित ग्रामीणों राजेंद्र सिंह, संजय, राजेश, रीना, रवि, गुलाब सिंह, सुरेश कुमार, प्रिया ठाकुर और शीला देवी ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सुरक्षा डंगे लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर रिहायशी मकान हैं, जहां बड़ी आबादी रहती है। तेज बारिश के दौरान मलबा और पत्थर घरों के नजदीक पहुंच रहे हैं, जिससे बड़े भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से भी प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि मानसून के दौरान सड़क को हुए नुकसान का आकलन कर लिया गया है। प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा डंगे लगाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों से सड़क पर हादसों की आशंका कम करने और आसपास के रिहायशी मकानों को संभावित नुकसान से बचाने का प्रयास किया जाएगा।