सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rs 1.18 crore released for construction of health institutions in Karsog

Mandi News: करसोग में स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण के लिए 1.18 करोड़ जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.18 crore released for construction of health institutions in Karsog
विज्ञापन
क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की पहल
Trending Videos

सब सेंटर केलोधार और कनेरी माहोग के भवन निर्माण के लिए 60 लाख स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करसोग क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों के लिए सरकार की ओर से 1.18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मांहुनाग के शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए 58.29 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है। इससे पूर्व इस कार्य के लिए 83 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिसका पूर्ण उपयोग किया जा चुका है। उम्मीद है कि संबंधित एजेंसी की ओर से इस कार्य को जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हेल्थ सब सेंटर केलोधार व कनेरी माहोग के भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों स्थानों पर 30-30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और सुदृढ़ होगी।
बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि इन निर्माण कार्यों को हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की ओर से निष्पादित किया जाएगा। कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed