{"_id":"69db7ffd5fac09831800481e","slug":"samaila-sundernagar-bus-service-halted-increasing-difficulties-for-passengers-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192757-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समैला-सुंदरनगर बस सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समैला-सुंदरनगर बस सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पुराने रूट पर 15 दिनों से नहीं दौड़ रही बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत के लिए सुंदरनगर डिपो की बस सेवा पिछले करीब 15 दिन से बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस रूट लगभग 40 वर्षों से संचालित हो रहा है और क्षेत्र के लिए जीवनरेखा माना जाता है। अचानक बस सेवा बंद होने से लोगों को अब टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। समैला से सुंदरनगर के लिए यह एकमात्र सीधी बस सेवा थी। यह बस रोजाना शाम सवा पांच बजे सुंदरनगर से चलकर करीब सात बजे समैला पहुंचती थी, जबकि सुबह सात बजे समैला से सुंदरनगर के लिए रवाना होती थी। बस सेवा ठप होने के कारण अब लोगों को करीब पांच किलोमीटर दूर त्रिफालघाट तक किराये की टैक्सी से जाना पड़ता है, जहां से उन्हें सुंदरनगर के लिए दूसरी बस मिलती है। ग्रामीण बासी राम, भाग सिंह, हेमराज, मान सिंह और अमर सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द बस सेवा बहाल की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। बस अड्डा सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार बसों की कमी के चलते यह रूट प्रभावित हुआ है। सुंदरनगर डिपो के तहत कुल 157 बस रूट हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 145 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नई बसों की मांग की गई है और जैसे ही बसें उपलब्ध होंगी, प्रभावित रूटों पर सेवा बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos